लखीमपुरखीरी, अप्रैल 21 -- आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। गोष्ठी का शुभारंभ शंकराचार्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केरल के कालड़ी में जन्मे शंकराचार्य ने अल्पायु में ही धर्म और समाज को नई दिशा दी। उन्होंने समाज में फैले पाखंड और जातिगत भेदभाव का विरोध करते हुए सनातन धर्म की पुनर्स्थापना का कार्य किया। जिला उपाध्यक्ष रामजी मौर्य ने उनके जीवन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि बाल्यकाल में ही उन्होंने वेद-पुराणों का गहन अध्ययन कर लिया था और कम उम्र में सन्यास धारण कर समाज को नई राह दिखाई। यह भी पढ़ें- जगतगुरु आदि शंकराचार्य की मनाई गयी जयंती जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने कहा कि शंकराचार्य अद्वितीय...