सीतापुर, अप्रैल 3 -- नैमिषारण्य, संवाददाता। जग तारिणी आदि गंगा गोमती नदी को स्वच्छ रखने के लिए विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नैमिषारण्य में मां गोमती का ऐतिहासिक व वर्तमान महत्व विषय एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान नदी की जलधारा को अविरल और स्वच्छ रखने के लिए शंखनाद किया गया। शुक्रवार को नैमिष धाम में गोमती राजघाट पर वृहद बैठक आहुत की गई। जिसमें गोमती दर्शन पद यात्रा के जरिये नदी को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने का सभी को संकल्प दिलाया गया। दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख मुख्य अतिथि स्वात रंजन ने की। शुक्रवार को पद यात्रा लखनऊ के चन्द्रिका देवी धाम पहुंचेगी। स्वात रंजन ने कहा कि नदियों में जो गंदगी डाली जा रही है सबसे पहले उसे रोकना होगा। उन्होंने गोमती को स्वच्छ और निर्मल बनाने पर अ...