आदि कैलास यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया
पिथौरागढ़, मई 26 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। आदि कैलास दर्शन के लिए सीमांत पहुंच रहे देश भर के पर्यटकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मंगलवार को राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी ने आदि कैलास यात्रियों को यात्रा के दौरान हिमालयी क्षेत्र में पर्यावरण को नुकसाान न पहुंचाने की अपील की। कहा कि यात्रा के दौरान पॉलीथिन, प्लास्टिक सहित पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी सामग्री का इस्तेमाल न करें। बाद में गुरुरानी ने पर्यटकों को कालापानी, गुंजी में पौधरोपण के लिए पौधे उपलब्ध कराए। साथ ही हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई। यहां उमेश पांडे, नरेंद्र थापा, रचना रावत, सौरभ, गोपाल बिष्ट, त्रिभुवन, देवेंद्र आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आदि कैलास यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.