नैनीताल, मई 8 -- भवाली, संवाददाता। कुमाऊं मंडल विकास निगम की आदि कैलास एवं ओम पर्वत यात्रा शुरू हो गई है। शुक्रवार को काठगोदाम से रवाना हुए पहले दल का भवाली स्थित बाबा नीब करौरी पर्यटन आवास गृह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और फूल मालाओं के बीच यात्रियों का अभिनंदन कर उनकी शुभ यात्रा की कामना की गई।इसके बाद दल जागेश्वर को रवाना हुआ। पर्यटन विकास अधिकारी भगवती लोहनी ने बताया कि पहले जत्थे में गुजरात, उत्तराखंड और दिल्ली से आए कुल 20 यात्री शामिल हैं, जिनमें 7 पुरुष और 13 महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक यात्री का पांच लाख रुपये तक का बीमा कराया गया है। यह भी पढ़ें- पर्यटकों को नशामुक्त मुहिम से जोड़ा 15 जून तक कुल 15 जत्थे आदि कैलाश यात्रा पर रवाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.