हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी, संवाददाता। देवभूमि के दुर्गम और आध्यात्मिक महत्व वाले ओम पर्वत एवं आदि कैलास की यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शुक्रवार सुबह आठ बजे कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित इस यात्रा का प्रथम दल लोक निर्माण विभाग के तिकोनिया स्थित विश्राम गृह से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। हिमालय की गोद में बसे अलौकिक धाम के दर्शनों के लिए यात्रियों के चेहरे पर एक अलग ही उत्साह और श्रद्धा का भाव नजर आया। यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजय नाथ शुक्ल के नेतृत्व में निगम के अधिकारियों ने यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। यह भी पढ़ें- आदि कैलास यात्रियों के पहले दल का भवाली में स्वागत व्यवसाय विकास प्रबंधक दीपक पांडे और हेमंत जोशी सहित निगम के अन्य कर्मियों ने यात्रियों का अभिनंदन करते ह...