पिथौरागढ़, मई 30 -- गोविंद चावला, बेरीनाग। कुमाऊं मंडल विकास निगम की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा के नौवें दल का चौकोड़ी पहुंचने पर स्वागत हुआ। पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दीपक पंत ने यात्रियों को टीका लगाकर व फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान निगम के गाइड प्रेम बिष्ट ने यात्रियों को कैलास यात्रा के बारे में बताया। यात्रियों ने आदि कैलास और ओम पर्वत दर्शनों के दौरान निगम की ओर से दी जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की। यात्रियों ने पाताल भुवनेश्वर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अल्मोड़ा रवाना हुए। दल में पंजाब व कर्नाटक से तीन-तीन यात्री, महाराष्ट्र, राजस्थान व छत्तीसगढ़ से दो-दो यात्री और मध्य प्रदेश से एक यात्री शामिल रहे। यह भी पढ़ें- आदि कैलाश यात्रियों का चौकोड़ी में स्वागत हुआ यात्रियों के स्वागत में दीप पपने, दीप पंत, लाल सिंह, भीम...