आदि कैलास मार्ग में पहाड़ी दरकने से यातायात बाधित
पिथौरागढ़, अगस्त 25 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। आदि कैलास मार्ग में मंगलवार को भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया। सुबह सात बजे के करीब धारचूला-गुंजी एनएच में पांगला से दो किलोमीटर आगे ब्यालधार के समीप एकाएक पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरक कर सड़क पर आ गिरा। गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय मार्ग से कोई भी वाहन या राहगीर आवाजाही नहीं कर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल मार्ग बंद होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। इधर बीआरओ के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दो जेसीबी मशीन मौके पर भेजी गई हैं। जल्द ही यातायात बहाल किया जाएगा। इधर थाना पांगला के हेड कांस्टेबल सोबन बनग्याल ने वाहन स्वामियों से सड़क बंद को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर रूकने को कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.