पिथौरागढ़, सितम्बर 29 -- पिथौरागढ़। आदि कैलास यात्रा मार्ग धारचूला-तवाघाट एनएच में भूस्खलन के कारण तीन घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा। मंगलवार सुबह इस मार्ग में कुलागाड़ के समीप एकाएक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आ गिरे। इससे मार्ग में यातायात पूर्ण रूप से ठप गया। बाद में सूचना पर बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची और मलबा हटाकर यातायात बहाल किया। तब कहीं आदि कैलास दर्शन को जा रहे पर्यटक उच्च हिमालयी क्षेत्रों को रवाना हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...