संतोष आर्यन, मार्च 24 -- Liquor Shop in Adi Kailash Route: विश्व प्रसिद्ध आदि कैलास मार्ग पर शराब की दुकान खोलने की तैयारी है। उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में आबकारी विभाग ने यह फैसला लिया है। आबकारी अधिकारी मोहन सिंह कोरंगा का कहना है कि इस साल कई दुकानें खोली जानी है। राजस्व लक्ष्य भी बढ़ाया गया है। महंगाई और घरेलू बजट के दबाव के बावजूद उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में शराब की खपत लगातार बढ़ रही है। आबकारी विभाग के आंकड़े इसकी पुष्टि करते हैं। विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 अरब 13 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य तय किया है और इसे हासिल करने के लिए तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में विदेशी मदिरा की 36 दुकानें संचालित की जाएंगी, जिनसे 96 करोड़ 71 लाख 19 हजार 701 रुपये राजस्व मिलने का अनुमान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.