आदि कैलाश यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालु
दुमका, मई 30 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा से श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को आदि कैलाश यात्रा के लिए रवाना हुए। शिकारीपाड़ा अंबा जोड़ा रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की अहले सुबह छह दिवसीय धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का जत्था हर हर महादेव बोल बम की गूंज के साथ आदि कैलाश के लिए रवाना हुए। बता दें आदि कैलाश यानी छोटा कैलाश उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के व्यास घाटी में भारत-चीन की सीमा पर स्थित है। इस यात्रा में पार्वती सरोवर, गौरीकुंड, छोटा कैलाश, नाभि ढांग से ओम पर्वत तक दर्शन करेंगे के अलावे रास्ते में कैंची धाम, जागेश्वर धाम, चितई गोलू देवता मंदिर और पाताल भुवनेश्वर का दर्शन करेंगे। इस यात्रा में शिकारी पाड़ा के मधु स्वर्णकार, रामचंद्र भगत, शिब्लाश भगत सहित कई महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.