आदि काल से चली आ रही पालना चढ़ाने की परंपरा
कौशाम्बी, जुलाई 5 -- कड़ा धाम के तीर्थ पुरोहित डॉ. नर नारायण शास्त्री ने बताया कि आदि शक्ति मां शीतला को पालना चढ़ाने की परंपरा आदिकाल से अनवरत चली आ रही है। आषाढ़ मेले में पूर्वांचल के मिर्जापुर, जौनपुर, भदोही, औराई समेत कई जनपदों से हजारों श्रद्धालु भारी वजन वाला पालना लेकर नंगे पैर पैदल यात्रा कर मां शीतला के दरबार पहुंचते हैं। मान्यता है कि मां शीतला को पालना अर्पित करने से परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और रोगों से रक्षा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। चेचक जैसी बीमारी से राहत मिलती है। यह भी पढ़ें- शक्ति पीठ धाम में बिखरी भक्ति की अनुपम छटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.