पाकुड़, मई 21 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। प्रखंड के सूरजबेड़ा पंचायत अंतर्गत चोथरो गांव में गुरुवार को सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर सह जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी एवं आदिम जनजाति परिवारों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए मनरेगा योजना अंतर्गत जॉब कार्ड का वितरण किया गया। वहीं पात्र लाभुकों से जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र हेतु आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया गया तथा जरूरतमंद लोगों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। यह भी पढ़ें- खारियोडीह बिरहोर बस्ती में स...