आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन
पाकुड़, मई 20 -- लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सूरजबेड़ा के बरमसिया ग्राम में सबसे दूर, सबसे पहले थीम पर आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी अभियान तहत मंगलवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत आदिवासी एवं आदिम जनजाति परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। शिविर के माध्यम से लाभुकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ते हुए मनरेगा योजना के अंतर्गत जॉब कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही पात्र ग्रामीणों के बीच जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त शिविर में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच एवं सिकल सेल जांच भी किया गया तथा जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। यह भी पढ़ें- जनभागीदारी अभियान के तहत चार पंचायतों में लगा शिविर इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.