हल्द्वानी, मई 16 -- हल्द्वानी, संवाददाता। विश्व संवाद केंद्र उत्तराखंड की ओर से नारद जयंती के अवसर पर शनिवार को एमबीपीजी सभागार में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 60 से अधिक पत्रकारों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रनिर्माण में मीडिया की भूमिका, चिंतन और समाज जागरण जैसे विषयों पर मंथन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह ने कहा कि आदि ऋषि नारद विश्व के प्रथम संचारक माने जाते हैं। भारतीय पत्रकारिता सत्य, मूल्य और राष्ट्रहित की भावना पर आधारित रही है, जबकि पश्चिमी पत्रकारिता में नकारात्मकता को अधिक महत्व दिया जाता है। उन्होंने पत्रकारों से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने का आह्व...