बलरामपुर, फरवरी 28 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य एवं प्रेरणादायी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े विविध समसामयिक विषयों पर आधारित आकर्षक, उपयोगी और नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर महंत मिथिलेश नाथ योगी, जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने विशेष रूप किया। प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण, स्मार्ट सिटी, रोबोटिक्स, अंतरिक्ष विज्ञान, प्रदूषण नियंत्रण, डिजिटल सुरक्षा और कृषि नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मॉडल तैयार किए। कई मॉडलों में आधुनिक तकनीक और स्थानीय समस्याओं के समाधान को रचनात्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.