सराईकेला, मार्च 2 -- राजनगर : राजनगर प्रखंड अंतर्गत चाडरी स्थित आदिवासी हो मार्शल क्लब में मागे परब धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के प्रतिनिधि के तौर पर भाजपा नेता व समाजसेवी राकेश सतपथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान से हुई। क्लब के देउरी बकेस्वर बांकीरा ने पूजा-अर्चना कर गांव और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान वासुदेव महतो ने कहा कि मागे पर्व आदिवासी समाज की सांस्कृतिक और पहचान का प्रतीक है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। मुख्य अतिथि राकेश सतपथी ने कहा कि ऐसे पर्व समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक गौरव को मजबूत करते हैं। उन्होंने क्लब के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि...