आदिवासी हॉस्टल के अमित छात्र नायक व बाबूधन बने छात्र सचिव
साहिबगंज, जून 29 -- साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के आदिवासी कल्याण छात्रावास में रविवार को नए छात्र नायक व छात्र सचिव पद के लिए चुनाव हुआ। इसके लिए चुनाव आयुक्त दीपक हेम्ब्रम को नियुक्त किया गया था। चुनाव के बाद छात्रनायक अमित हांसदा व छात्र सचिव बाबूधन सोरेन चुने गये हैं। छात्र नायक के पद पर दो उम्मीदवार अमित हांसदा व बासेत हेम्ब्रम थे। कुल 1325 मतदान हुआ। अमित हांसदा को 625 व बासेत हेम्ब्रम को 623 वोट मिला है। 77 वोट नोटा में गया। वहीं छात्र सचिव पद के उम्मीदवार बाबूधन सोरेन को 675 वोट एवं लोगवा हांसदा को 625 वोट मिला है। इस पद के लिए भी नोटा में 25 वोट पड़े। नये छात्र नायक व छात्र सचिव ने कहा कि जिस उम्मीद से उन्हें चुना गया है कि वे इस पर खरे उतरेंगे। विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हमेशा तैयार रहने की बात कही। मौके पर सदस्य अविनाश हांसदा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.