रांची, जनवरी 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास आदिवासियों के हित में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। अर्जुन मुंडा का बयान केवल राजनीतिक हताशा और जनता को गुमराह करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि अर्जुन मुंडा को यह बताना चाहिए कि राज्य बनने के बाद 20 वर्षों तक जब झारखंड में भाजपा की सरकारें रहीं, तब उन्हें पेसा एक्ट की याद क्यों नहीं आई? भाजपा ने दशकों तक पेसा नियमावली को ठंडे बस्ते में डालकर रखा, ताकि वे जल, जंगल और जमीन की लूट जारी रख सकें। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि राज्य सरकार ने नियमावली में मानकी-मुंडा और डोकलो-सोहोर जैसी पारंपरिक स्वशास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.