आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक की मांग
सोनभद्र, जून 1 -- सांगोबांध। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने बभनी ब्लॉक के घघरा और चौना ग्राम पंचायतों के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, स्वर्गीय शनिचर राम खरवार और स्वर्गीय रामेश्वर खरवार के सम्मान में स्मारक बनाने की मांग की है। इस संबंध में फ्रंट ने सोमवार को जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन बीडीओ बभनी कार्यालय में सौंपा। कहा कि बभनी ब्लॉक के विभिन्न आदिवासी जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के माध्यम से लंबे समय से आदिवासी नायकों को सम्मान देने की मांग उठाई जा रही है। पूर्व में भी कई बार पत्र भेजकर अनुरोध किया गया था कि आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया जाए और आजादी के अमृत काल में उनके गांवों में स्मारक निर्मित किए जाए। ज्ञापन देने वालों में फ्रंट के जिला सचिव इंद्रदेव खरवार और ब्लॉक संयोजक देव कुमार खरवार समेत अन्य लोग श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.