आदिवासी स्कूलों में पोशाक की आपूर्ति को फिर हुआ टेंडर
जमशेदपुर, सितम्बर 2 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम के तीन आदिवासी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पोशाक की आपूर्ति के लिए पूर्व में किए गए टेंडर को आईटीडीए ने रद्द कर दिया है। यह टेंडर 10 जून को निकाला गया था। उसकी जगह फिर से टेंडर निकाला गया है, जिसे 8 सितंबर को खोला जाएगा। इसके लिए 7 सितंबर के अपराह्न तीन बजे तक टेंडर भरा जा सकेगा। आईटीडीए कार्यालय में ही निविदा खोली जाएगी। जिन स्कूलों में पोषाक की आपूर्ति की जानी है, उनमें अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय ऊपर पावड़ा घाटशिला, अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय सबरनगर पोटका, अनुसूचित जनजाति आवासीय मध्य विद्यालय सिंहपुरा, गुड़ाबांदा शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.