आदिवासी सरना विकास समिति का मेला में सेवा शिविर 16 से
रांची, जून 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। एचईसी के जगन्नाथपुर में ऐतिहासिक रथयात्रा मेला के आरंभ होने पर 16 जुलाई से आदिवासी सरना विकास समिति की ओर से सेवा शिविर लगाया जाएगा। संगठन से संबद्ध सेवादार मेला परिसर में श्रद्धालुओं को सहयोग करने के साथ विधि-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान करेंगे। नौ दिन तक चलने वाले मेला में व्यवस्था बनाए रखने को लेकर समिति की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सोमवार को सेक्टर तीन के धुमकुड़िया परिसर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मेघा उरांव ने की। यह तय किया गया कि मेला से पूर्व पांच जुलाई को रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर में एकत्र रक्त को रिम्स में भर्ती मरीजों की प्राण रक्षा के लिए ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा। बैठक में रिंकू महली, विनोद उरांव, संदीप प्रजापति, अनिल उरांव, धीरज किस्पोट्टा, रंजन कुमार,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.