रामगढ़, अगस्त 10 -- आदिवासी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विश्व आदिवासी दिवस पर झंडा बैनर के साथ शहर में एक मार्च निकाला गया। मोर्चा सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे। जहां आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने छात्र आंदोलन का समर्थन करो, आदिवासी सरना धर्म कोड़ लागू करो आदि जम कर नारेबाजी किए। चौक पर सभा आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी संघर्ष मोर्चा भारत के आदिवासी समुदायों की उन असंख्य पीढ़ियों को सलाम करते हैं। जिनके बदौलत समुदायिक संरक्षण और सामुदायिक मालिकाने की परंपरा के बल पर भारत के जंगलों, पहाड़ों, नदियों और जैव विविधता की रक्षा की है। जो आज भी स्वायत्तता और न्याय के लिए साहसपूर्ण संघर्ष कर रहे हैं। विश्व आदिवासी दिवस मनाते हुए भी देश भर के आदिवासी समुदाय, भारत निर्वाचन आयोग के चलाए जा रहे मताधि...