आदिवासी सम्मेलन में वनाधिकार और शिक्षा पर दिया गया जोर
मिर्जापुर, अगस्त 12 -- हलिया हिन्दुस्तान संवाद । क्षेत्र के भटवारी गाँव की पहाड़ी पर बुधवार को सपा की वरिष्ठ सदस्य कीर्ति कोल की अगुवाई में आदिवासी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डा. भीम राव आम्बेडकर व बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सम्मेलन में आदिवासी कोल और अन्य समुदाय के लोग बड़ी संख्या में जुटे। इस दौरान "जल-जंगल-जमीन बचाओ, आदिवासी अस्मिता बचाओ" के नारे के साथ शिक्षा पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि का भाषण मुख्य अतिथि पूर्व सासंद बाल कुमार पटेल ने कहा कि विंध्य क्षेत्र के आदिवासियों को वनाधिकार पट्टे समय से मिलें। मजदूरी के लिए पलायन रोकने को गांव में रोजगार और लघु वनोपज का सही दाम दिलाया जाए। कीर्ति कोल ने कहा कि शिक्षा के लिए हर गांव में आवासीय विद्यालय और छात्रावास बनवाया जाए। उन्होने आदिवासी समाज से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.