बक्सर, मार्च 21 -- पर्व फोटो संख्या- 17, कैप्सन- शनिवार को चौसा नगर पंचायत में सरहुल पूजा करते आदिवासी-खरवार समाज के लोग। चौसा , एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत में स्थित स्टेशन रोड के नजदीक आदिवासी समुदाय द्वारा शनिवार को सरहुल पर्व मनाया गया। इस अवसर पर आदिवासी बहरवार पूजा समिति के अध्यक्ष वीर बिहारी खरवार और ललन खरवार के नेतृत्व में आदिवासी परम्परा के अनुसार पूरे विधि-विधान से प्रकृति की पूजा-अर्चना की गई। बिहारी खरवार व प्रखंड अध्यक्ष दीपक खरवार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हमलोग अपनी संस्कृती और परम्परा को निभाते आ रहे हैं। इस सरहुल पर्व में पूर्ण रूप से प्रकृति की पूजा की जाती है। इस दौरान प्रकृति की सुरक्षा के लिए एक पौधा लगाया गया। इस दौरान लोगों को पौधारोपण करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस सरहुल पूजा के दौरान जवाहिर खरवार, अशोक...