गुमला, मई 17 -- बसिया, प्रतिनिधि। बसिया प्रखंड के कोनबीर स्थित सरहुल अखाड़ा में रविवार को सरना धर्म महासम्मेलन सह प्रार्थना सभा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों व विधि-विधान के तहत पूजा-अर्चना के साथ हुई। महासम्मेलन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल हुए। पूरे आयोजन स्थल पर पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला। यह भी पढ़ें- आदिवासियों का धर्मकोड, कॉलम नहीं रखना राजनीतिक षड्यंत्र : गीताश्रीमहासम्मेलन का उद्देश्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विद्यासागर केरकेट्टा ने कहा कि इस महासम्मेलन का उद्देश्य मूल सरना आदिवासियों के सामाजिक,आर्थिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना है। साथ ही उनके विचारों और पहचान को राष्ट्रीय स्तर प...