धनबाद, जनवरी 15 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। मकर संक्रांति पर आदिवासी समुदाय ने बुधवार को पारंपरिक तौर तरीके से बेझा-बिंधा पर्व मनाया। कहीं बेझा-बिंधा पर्व मनाया गया तो किसी ने उसे भेंजा तुईन के रूप में मनाया। मौके पर आदिवासियों ने सिदो-कान्हू को नमन किया। कई तरह की प्रतियोगिताएं हुईं। झारखंड मैदान में एक ओर जहां तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई तो दूसरी ओर तेलीपाड़ा के सिदो-कान्हू मैदान में मेले का आयोजन किया गया। बुधवार को पर्व की शुरुआत बेझा-बिंधा से हुई। मौके पर पुरुष सदस्य शिकार पर गए। भूदा के तेलीपाड़ा, बलियापुर, धांगी पहाड़ व धांगी जंगल में आदिवासी शिकार करने गए। इधर, पुरुष शिकार पर गए और उधर महिलाओं ने घर में उपवास रखा। शाम में शिकार से लौटने के बाद पकवान बना। संध्या में तेलीपाड़ा में ग्रामीणों ने मेले का आयोजन किया। मौके पर कई प्रकार की स्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.