आदिवासी समाज ने जनगणना में सरना कोड लागू करने की मांग किया
रामगढ़, मई 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सुइयाडीह गांव में संताल आदिवासी ग्रामीणों ने शनिवार को देश में प्रस्तावित जनगणना 2027 में आदिवासी समाज के लिए अलग सरना धर्म कोड शामिल करने की मांग किया। सुइयाडीह गांव में संताल आदिवासी ग्रामीणों ने जनगणना 2027 में आदिवासी समाज के लिए अलग सरना धर्म कोड शामिल नहीं किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में ग्रामीणों ने सरना कोड लागू करो, सरना धर्म को मान्यता दो जैसे नारा लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जनगणना में आदिवासी समाज के पारंपरिक सरना धर्म को अलग पहचान नहीं दी गई तो इससे आदिवासी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न होगा। विरोध प्रदर्शन करने में सोहराय किस्कू, रास्का हेम्ब्रम, सुनील कुमार किस्कू, धानु टुडू, संजय टुडू, थुडका टुडू, तालो हेम्ब्रम, बबलू हेम्ब्रम, जुनू किस्कू, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.