लोहरदगा, अप्रैल 20 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा सेन्हा प्रखंड के सुदूरवर्ती आरा गांव में सोमवार को प्रकृति पर्व सरहुल उत्साह के साथ मनाया गया। विदित हो कि लोहरदगा जिले के गांवों में अलग-अलग दिन प्रकृति पर्व सरहुल मनाया जाता है। आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आरा गांव में सामूहिक रूप से सरहुल पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के अखरा स्थल से पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुआ। जहां पहान पुजार ने सरना माता की आराधना की। इस दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से समाज की सुख-शांति,समृद्धि,अच्छी वर्षा और बेहतर फसल उत्पादन की मंगल कामना की। पूजा के बाद सरहुल शोभायात्रा निकाली गई। लोग पारंपरिक वेशभूषा में सजे मांदर और नगाड़े की थाप पर थिरकते हुए अपनी समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.