गढ़वा, मार्च 28 -- मेराल, प्रतिनिधि। शहीद नीलांबर-पीतांबर के 166वें शहादत दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रखंड अंतर्गत संगबरिया गांव में नीलांबर-पीतांबर चौक पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। उक्त अवसर लोगों ने उनके बलिदान को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष रघुराई राम ने कहा कि आदिवासी समाज को लीडर बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के उत्थान और अपनी पहचान को बचाने के लिए समाज के लोगों को खुद आगे आकर नेतृत्व करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए नीलांबर-पीतांबर, बिरसा मुंडा, सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, तिलका मांझी जैसे महान वीरो...