रांची, जून 12 -- मुरहू, प्रतिनिधि। झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि आदिवासी समाज की एकता और सामाजिक समरसता को तोड़ने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि चर्च द्वारा जमीन कब्जे को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि सीएनटी एक्ट की धारा 49 के तहत धार्मिक, शैक्षणिक और लोकहित कार्यों के लिए भूमि हस्तांतरण का प्रावधान है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग मिशनरी संस्थानों को निशाना बनाकर समाज में दुर्भावना फैला रहे हैं। आदिवासी समाज अपनी एकता और अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह सजग है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...