आदिवासी समाज के साथ वादाखिलाफी हुई, अब जवाबदेही तय होनी चाहिए :जगदीप
लोहरदगा, मई 30 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी सामाजिक संगठन के अधिकारी जगदीप भगत ने कहा है कि झारखंड की राजनीति में आदिवासी समाज ने हमेशा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई है। विभिन्न राजनीतिक दलों को समर्थन दिया है। मगर सभी दलों ने आदिवासी समाज के साथ वादाखिलाफी की है। अब आदिवासी समाज केवल भावनात्मक नारों या चुनावी घोषणाओं से संतुष्ट नहीं होगा। जनता अपने जनप्रतिनिधियों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क, पेयजल, कृषि, वनाधिकार, सीएनटी और पेसा जैसे मुद्दों पर ठोस कार्य और स्पष्ट जवाबदेही चाहती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और उसे यह अधिकार है कि वह अपने निर्वाचित प्रतिनिधियों से उनके कार्यों का हिसाब मांगे। यह भी पढ़ें- आदिवासियों के मुद्दों पर विरोधी सोच रखती है भाजपा : श्यामल जगद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.