आदिवासी समाज के लिए वरदान साबित हुईं बसंती पन्ना
चतरा, अगस्त 9 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। आदिवासी समाज की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं। चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड की नावाडीह पंचायत की मुखिया बसंती पन्ना इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं। उन्होंने न सिर्फ अपनी पहचान बनाई, बल्कि पूरे आदिवासी समाज को नई दशा और दिशा देने का काम किया है। कृषि विज्ञान और पंचायती राज के क्षेत्र में बसंती पन्ना ने कीर्तिमान स्थापित किया है। लगातार तीन बार नावाडीह पंचायत की मुखिया बनकर उन्होंने महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास का नया उदाहरण पेश किया। उनके नेतृत्व में पंचायत में विकास के कई काम हुए। बेहतर कार्य और समाज सेवा के लिए उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। आज वे एक सफल समाजसेवी और पंचायत प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश स्तर पर पहचान रखती हैं। कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.