रांची, अप्रैल 2 -- सरूपथर/असम/रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। असम के सरूपथर विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी साहिल मुंडा के समर्थन में आयोजित एक विशाल चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबोधित किया। जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने साहिल मुंडा को क्षेत्र की नई उम्मीद बताया और विरोधियों पर जमकर प्रहार किया। सीएम सोरेन ने कहा कि असम के नाहरकटिया विधानसभा में चाय बागानों में कठिन परिस्थिति में काम करने वाले श्रमिकों और आदिवासी समाज की पीड़ा सुन मन अत्यंत व्यथित हुआ। चाय बागानों में काम करने वाले लोगों को सम्मानजनक जीवन, उचित वेतन और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना, उनका अधिकार उन्हें देने के समान है। आदिवासी समाज इस देश की आर्थिक रीढ़ है तथा उनके अधिकारों की रक्षा हमारा कर्तव्य। असम के लोगों की ल...