गुमला, मार्च 15 -- चैनपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के संत चार्ल्स कॉन्वेंट केड़ेंग परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के विभिन्न गांवों से करीब दो सौ महिलाओं ने भाग लिया। आयोजन की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, स्वागत गीत और प्रार्थना नृत्य के साथ हुई।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके अधिकारों और सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज की महिला केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है,बल्कि समाज के विकास और निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की महिलाएं साहस और प्रतिभा से भरपूर हैं। जरूरत है कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और शिक्षा व स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनें।मेरी लकड़ा ने महिला मंडलों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.