सिद्धार्थ, जून 12 -- उस्का बाजार। कस्बा के उस्किया में गुरुवार को आखिल भारतीय आदिवासी संघ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के उत्थान के बारे में चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष बेचन प्रसाद ने कहा की किसी भी संगठन के लिए एकता और संघर्ष की क्षमता बहुत जरूरी होती है। हम सब मिलकर समाज की हर समस्या के लिए संघर्ष करेंगे। सभी लोग समाज के गौरव बढ़ाने, सबके विकास के लिए सदा प्रयत्नशील रहें। बैठक में नंदलाल गौड़, बीर बहादुर, पवन, कल्पनाथ, नीबुलाल, श्याम सुंदर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...