रांची, मार्च 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (एनयूएसआरएल), रांची के सेंटर फॉर स्टडी एंड रिसर्च इन ट्राइबल राइट्स की ओर से बुधवार को सरहुल पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लेखक व कवि महादेव टोप्पो मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता कुलपति प्रो अशोक आर पाटिल ने की। महादेव टोप्पो ने अपनी कुछ कविताएं भी प्रस्तुत कीं, जिनके माध्यम से उन्होंने आदिवासी जीवन, प्रकृति और पारंपरिक समय-चक्र की विशेषताओं को समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों से मौसम आधारित पारंपरिक त्योहारों को मनाने की अपील की, ताकि ये परंपराएं पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती रहें। कहा कि कानून के छात्र अपने अधिकारों और प्रकृति के साथ संबंध को लेकर जागरूक हैं। उन्होंने आदिवासी समाज के प्रकृति से गहरे जुड़ाव को रेखांकित करते हुए कहा कि आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.