रांची, दिसम्बर 15 -- तमाड़, प्रतिनिधि। आदिवासी लोहरा समाज की तमाड़ प्रखंड समिति के उपाध्यक्ष दिगंबर लोहरा के निधन पर सोमवार को पुंडीदीरी गांव में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें स्व. दिगंबर लोहरा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान स्व. दिगंबर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। शोकसभा में श्रद्धांजलि अर्पित करनेवालों में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महादेव लोहरा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष संगीता लोहरा, महासचिव राजेंद्र लोहरा, सचिव राहुल कुमार बेसरा, कांके प्रखंड अध्यक्ष अनूप लोहरा, मीडिया प्रभारी संजय लोहरा, लक्षण देवी, अरगोड़ा प्रखंड अध्यक्ष राजन लोहरा, कर्मी देवी, तमाड़ प्रखंड अध्यक्ष छोटू लोहरा, सुरेश लोहरा, मुचीराम लोहरा और सुशील नाग आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.