जमुई, अप्रैल 28 -- जमुई, एक प्रतिनिधि जमुई जिला बिहार और झारखंड के बॉर्डर पर बसा है। झारखंड के बॉर्डर से सटे होने के कारण जिले की एक बड़ी आबादी आदिवासी समुदाय के रूप में यहां बसते हैं। जमुई जिला चारों तरफ घने जंगलों और पहाड़ों के मध्य में बसा है। जिस कारण बड़ी संख्या में यहां आज भी आदिवासी समुदाय के लोगों का आवास है। समय गुजरते गए इन आदिवासियों के लिए सरकारों द्वारा कई योजनाएं भी चलाई गई एवं चलाई जा रही है लेकिन इनके उत्थान के लिए अब भी कोई बदलाव नहीं दिखता है। सरकार के द्वारा इन आदिवासियों के लिए चलाए जा रहे योजनाएं जिस प्रकार कागजों में दिखती है वैसी हकीकत में जमीनी स्तर पर नहीं दिख रही है। यह भी पढ़ें- बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत संचालित जल जीवन हरियाली कार्य...