आदिवासी-मूलवासियों की हितों की सुरक्षा जरूरी : बोबोंगा
चाईबासा, सितम्बर 30 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को झारखंड पुनरुत्थान अभियान के बैनर तले भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची के तहत कोल्हान के आदिवासी व मूलवासियों के संवैधानिक अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन आयोजन किया गया। धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व झारखंड पुनरुत्थान अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने की। इस दौरान पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा ने कहा कि समता जजमेंट और पेसा एक्ट जैसे नियम आदिवासियों के हितों की रक्षा के लिए बना है। जिले में 5वीं अनुसूची की धज्जियां उड़ रही है।राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने की साजिश चल रही है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद अंचल कार्यालय के माध्यम से राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया। मौके पर बहादुर उरांव,ग्रामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.