जमशेदपुर, मार्च 22 -- चक्रधरपुर। संवाददाता चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में रविवार को आदिवासी मुंडा समाज के तत्वाधान में बा: पोरोब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बिरसा मुंडा, पद्मश्री डॉ.रामदयाल मुंडा, देवेन्द्र नाथ सामेत,महाराजा मदरा मुंडा की तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर व दीप जलाकर किया गया। वहीं आयोजन समिति की ओर से समाज के पदाधिकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। जिसके बाद पोड़ाहाट स्टेडियम से विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा पोड़ाहाट स्टेडियम से निकल कर प्रखंड कार्यालय, चेकनाका,भगतसिंह चौक,पवन चौक,रेलवे ओवर ब्रिज होते हुए आदिवासी मित्र मंडल पहुंचा,जहां भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा को समाप्त किया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.