जामताड़ा, अगस्त 9 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। झरखंड आदिवासी महोत्सव का आगाज राविवर को नगर भवन दुलाडीह में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, डीसी आलोक कुमार, एसपी शंभू कुमार सिंह सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इससे पूर्व अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिदो-कान्हू और दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से मंत्री डॉ इरफान अंसारी, डीसी, एसपी, डीएफओ सहित अन्य अतिथियों को पगड़ी पहनाकर, अंगवस्त्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। वहीं स्कूली छात्राओं के द्वारा आदिवासी संस्कृति पर आधारित लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। यह भी पढ़ें- Godda News: गोड्डा में धूमधाम से मनाया गया झारखंड आदिवासी महोत्सव यह भी पढ़ें- नगर भवन दुलाडीह...