चंदौली, जून 25 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। भारत वर्षीय गोंड़ आदिवासी महासभा समिति की बैठक बुधवार को नगर स्थित आर्य समाज मंदिर हुई। जिसमें समाज के लोगों ने आदिवासी समुदाय को वनवासी कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। मुख्य अतिथि नागेश्वर प्रसाद गोंड ने कहा कि आदिवासी समाज का अपनी विशिष्ट पहचान, संस्कृति और इतिहास है। जिसे किसी अन्य शब्द से परिभाषित करना उचित नहीं है। बैठक में विशिष्ट अतिथि गंगेश कुमार गोंडवाना ने कहा कि लंबे समय से आदिवासी समुदाय अपनी पहचान और अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहा है। ऐसे में उन्हें वनवासी कहकर संबोधित करना उनकी ऐतिहासिक और संवैधानिक पहचान को कमजोर करने का प्रयास माना जा सकता है। यह भी पढ़ें- आदिवासी धर्म कोड की मांग को राष्ट्रपति के नाम भेजा गया पोस्टकार्ड समाज के लोगों ने इस प्रकार की शब्दावली के प्रयोग का विरोध करत...