सोनभद्र, अगस्त 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। आदिवासी बाहुल्य जनपद सोनभद्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना वरदान बन गई है। योजना के माध्यम से अब तक आर्थिक स्थिति कमजोर 9827 बेटियों का विवाह कराया जा चुका है। इन बेटियों के विवाह पर लगभग 55 करोड़ 22 लाख रुपए खर्च किए हैं। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में 740 बेटियों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें 250 का विवाह भी कराया जा चुका है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र परिवारों की बेटियों का सामूहिक रूप से विवाह कराया जाता है। इससे परिवारों पर विवाह के खर्च का आर्थिक बोझ कम होता है और जरूरतमंद परिवार सम्मानपूर्वक अप...