चतरा, अप्रैल 9 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड क्षेत्र के हुरनाली पंचायत अंतर्गत लेपोटोला गांव के आदिवासी बहुल टोला टेटूवातरी में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि दो-तीन साल पूर्व टेक्नो व अन्य कंपनी द्वारा टेटूवातरी में पोल और ट्रांसफॉर्मर लगाकर छोड़ दिया गया है, जिसके कारण ग्रामीण बिजली के अभाव में काफी परेशान हैं। व्यवस्था के अभाव में ग्रामीण ट्रांसफॉर्मर से अपने-अपने घरों तक नंगे तार खींचकर किसी तरह बिजली का उपयोग कर रहे हैं। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर अपने घरों का अंधेरा दूर करने के लिए नंगे तारों से उजाला तो कर रहे हैं, लेकिन इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बिजली के ये पतले और नंगे तार किसी पर भी कभी भी गिर सकते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि तेज आंधी-तूफान में कई बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.