गंगापार, मार्च 7 -- जसरा ब्लाक अंतर्गत आने वाले खौरिया मार्ग से बघोला आदिवासी बस्ती की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है। राहगीर अपनी जान जोखिम में डाल कर सड़क पर निकलते हैं। कई लोग चुटहिल भी हुए जिसके कारण वहां के लोगों का आना-जाना दुश्वार हो गया। लोगों का कहना है की शासन प्रशासन के लोग यहां हमारी बस्ती में नहीं आना चाहते और न ही विकास के नाम पर कोई कार्य करना चाहते हैं। जेई से बात करने पर आश्वासन मिला कि जल्द ही सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.