गुमला, दिसम्बर 12 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला प्रखंड क्षेत्र के सीसी कतरी जंगल से सुखी लकड़ी लेकर लौट रही एक आदिवासी बच्ची के साथ वन कर्मी द्वारा गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले में आल झारखंड आदिवासी छात्र संघ ने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। इस मसले पर संघ का प्रतिनिधि मंडल ने डीएफओ अहमद बेलाल अनवर से मुलाकात कर औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। संघ के सदस्यों ने मांग की कि बच्ची के साथ अपमान जनक व्यवहार करने वाले कर्मी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। डीएफओ ने भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और पहले यह सत्यापित किया जाएगा कि बच्ची द्वारा लाई गई लकड़ी सूखी थी या हरे पेड़ की। जांच के बाद दोषी कर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।छात्र संघ के महावीर उरांव ने चेतावनी दी कि यदि त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो संघ एसट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.