आदिवासी दम्पति की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
गिरडीह, जून 6 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पारसनाथ की तराई में बसा आदिवासी बहुल गांव तिरिलटांड़ में आदिवासी दम्पति की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। जांच पड़ताल के नाम पर पुलिस अंधेरे में हाथ पैर मार रही है। लाख कोशिश के बावजूद अपराधी डिटेक्ट नहीं हो पा रहा है। इधर कयास लगाया जा रहा है कि हत्या की वजह अंधविश्वास से जुड़ा हो सकता है। बताया जाता है कि 03 जून की देर रात मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत पारसनाथ की तराई वाले गांव तिरिलटांड़ में अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दम्पति की नृशंस हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर अपराधी जंगल की ओर भाग निकले थे। यह भी पढ़ें- पारसनाथ की तराई के कई आदिवासी गांवों में आज भी पक्की सड़क नहीं घटना के बाद से लगातार पुलिस के द्वारा अपराधी को डिटेक्ट करने का प्रयास किया जा रहा है पर मामले के चार दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.