आदिवासी दंपति की निर्मम हत्याकांड का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं
गिरडीह, जून 5 -- पीरटांड़, प्रतिनिधि। पारसनाथ की तराई में बसे आदिवासी बहुल गांव तिरिलटांड़ में दोहरे हत्याकांड का दूसरे दिन भी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले के उद्भेदन में विभागीय तकनीकी जानकर जुटे हैं। एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस सुराग ढूंढ़ने में जुटी है। ग्रामीणों के बीच भी हत्या की वजह जानने की उत्सुकता है। हालांकि पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कई लोगों की मौतें हुई है जिससे आजतक पर्दा नहीं उठ सका है। सभी मौतें अबतक रहस्य बनी हुई है। मंगलवार देर रात मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी बहुल गांव तिरिलटांड़ में आदिवासी दंपति के निर्मम हत्याकांड का राज से पर्दा नहीं उठ पाया है। बतला दें कि मंगलवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने घर में सो रहे दंपति को धारदार हथियार से हमला कर मौत की नींद सुला दिया था। हालांकि इस घटना में एक छोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.