घाटशिला, मई 12 -- जादूगोड़ा। पोटका प्रखंड के ग्वांलकाटा पंचायत अंतर्गत जुभीकोचा गांव में आदिवासी डांस सह स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार नहीं उपस्थित हो सके। उनकी अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि हीरामणि मुर्मू, सुधीर सोरेन, हितेश भक्त, भुवनेश्वर सरदार, रमेश सोरेन, पिनाकी नायक, भोजय सोरेन उपस्थित थे। बता दें कि रविवार को बुढ़ी गाड़ी नृत्य दल सलगाड़ी और मांगे सुसान जुभी कोचा नृत्य दल ने नृत्य प्रदर्शन किया। सोमवार को फिरकल नाच कुंडिया कोचा (डुमुरिया) ने प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। डांस धमाका प्रतियोगिता प्राइज के हकदार प्रतिभागियों को विधायक प्रतिनिधि मंडल ने पुरस्कृत किया।वहीं यह भी पढ़ें- आदिवासी सांस्कृतिक भवन निर्माण कार्य का पूजा-अर्चना के स...