देवघर, जनवरी 1 -- पालोजोरी, प्रतिनिधि। आदिवासी जागृति मंच के बैनर तले सोहराय मिलन समारोह का आयोजन 6 जनवरी को प्रखंड मुख्यालय से सटे एवरग्रीन स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम की सफलता को आदिवासी जागृति मंच से जुड़े सदस्यों की बैठक बुधवार को कुंजबोना पंचायत के मुखिया लाल किशोर सोरेन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुमका जिले के सिकटिया मुखिया गोखुल सोरेन भी थे। बैठक में समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा हुई व कार्यक्रम की रूपरेखा तय हुई। तय किया गया कि कार्यक्रम के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों का जुटान मिलन समारोह में हो व विभिन्न गांव से आदिवासी समाज के लोग आदिवासी संस्कृति की बानगी पेश करें। कार्यक्रम के दौरान आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य, गान व कई परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक के माध्यम से झारखंड सरकार द्वारा पेसा कानून को स्वीकृति प्रदान करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.